45 किलो का केन बम बरामद

Published at :01 Mar 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
45 किलो का केन बम बरामद

बंदगांव/सोनुवा : सीआरपीएफ व बंदगांव पुलिस टीम ने शनिवार को नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे पुलिस को पोड़ंगेर में छापेमारी के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के निर्माणाधीन भवन से केन बम बरामद किया. केन बम का वजन करीब 45 किलो है. बताया जाता है कि नक्सलियों […]

विज्ञापन

बंदगांव/सोनुवा : सीआरपीएफ व बंदगांव पुलिस टीम ने शनिवार को नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे पुलिस को पोड़ंगेर में छापेमारी के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के निर्माणाधीन भवन से केन बम बरामद किया. केन बम का वजन करीब 45 किलो है. बताया जाता है कि नक्सलियों ने पुलिस छापामारी अभियान को विफल करने के लिये दो सौ मीटर दूर तक तार से बम को जोड़ दिया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पोड़ंगेर विद्यालय के निर्माणाधीन भवन में बम रखा गया है. इसके बाद बंदगांव थाना प्रभारी केके झा व सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीम पोड़ंगेर जाकर केन बम बरामद किया. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस कप्तान एस आइकल राज के मुताबिक नक्सलियों ने पुलिस को उड़ाने के लिये केन बम लगाया था. इसे पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola