एटीएम नंबर पूछ निकाला 40 हजार

गोइलकेरा : एटीएम नंबर पूछ बैंक खाते से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. गोइलकेरा बालिका मध्य विद्यालय के शिक्षक गुलाब चंद्र कपुर के 25 फरवरी को 7872550764 नंबर से एक फोन आया. फोन पर बात करने वाले ने अपना नाम पंकज कुमार सिंह बताते हुए खुद को […]
गोइलकेरा : एटीएम नंबर पूछ बैंक खाते से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. गोइलकेरा बालिका मध्य विद्यालय के शिक्षक गुलाब चंद्र कपुर के 25 फरवरी को 7872550764 नंबर से एक फोन आया. फोन पर बात करने वाले ने अपना नाम पंकज कुमार सिंह बताते हुए खुद को बैंक का अधिकारी बताया.
उसने फोन पर एटीएम कार्ड रिन्यूवल कराने की बात कहते हुए एटीएम के 16 डिजिट का नंबर पूछा. सुबह करीब 8 बजे शिक्षक ने अपना एटीएम का नंबर बता दिया. नंबर देने के 20 मिनट बाद चार अलग अलग जगहों से 10-10 हजार रुपये की खरीददारी की गयी. जब तक वे समझते तब तक 40 हजार उनके खाते से जा चुका था. उसके बाद शिक्षक गुलाबचंद ने सोनुवा थाने में उक्त नंबर व नाम पर मामला दर्ज कराया. मामले में मजेदार बात यह है की उक्त नंबर अब भी चालू है तथा पुछने पर वह व्यक्ति अलग अलग बैंकों का अधिकारी बताता है. पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




