नक्सली विशु गिरफ्तार

Published at :25 Feb 2015 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली विशु गिरफ्तार

चाईबासा : नौ दिसंबर 2014 को चाईबासा जेल ब्रेक मामले में फरार चल रहा नक्सली विशु बोदरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बोदरा की गिरफ्तारी तिरलिपोसी से हुई है. सीआरपीएफ 174 बटालियन ने उसे गिरफ्तार किया है. विशु के साथ हत्या के आरोप में वारंटी तथा फरार चल रहे एक और अपराधी को […]

विज्ञापन
चाईबासा : नौ दिसंबर 2014 को चाईबासा जेल ब्रेक मामले में फरार चल रहा नक्सली विशु बोदरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बोदरा की गिरफ्तारी तिरलिपोसी से हुई है. सीआरपीएफ 174 बटालियन ने उसे गिरफ्तार किया है. विशु के साथ हत्या के आरोप में वारंटी तथा फरार चल रहे एक और अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिसिया जांच पड़ताल के लिए हत्या के आरोपी के नाम का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है. पुलिस के हत्थे चढ़ा विशु हार्डकोर नक्सली की श्रेणी में आता है. विशु 2009 के विधानसभा चुनाव में तिरिलपोसी के पास हुए लैंड माइंस विस्फोट का भी आरोपी है. इस विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया था. पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी. विशु तितलीघाट का निवासी बताया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola