पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Published at :17 Feb 2015 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

बड़बिल : जोड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील के एफएएमपी कॉलोनी में एफ/2 आरसी 62 क्वार्टर में सोमवार की सुबह आरती राउत (28) का शव बरामद किया गया है. आरती की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति नागेश्वर राउत (33) को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका व उसका पति पश्चिम सिंहभूम के मझगांव […]

विज्ञापन
बड़बिल : जोड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील के एफएएमपी कॉलोनी में एफ/2 आरसी 62 क्वार्टर में सोमवार की सुबह आरती राउत (28) का शव बरामद किया गया है. आरती की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति नागेश्वर राउत (33) को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका व उसका पति पश्चिम सिंहभूम के मझगांव थाना अंतर्गत नयागांव के निवासी है. पत्नी की हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास पति नागेश्वर द्वारा किया गया.
सोमवार की सुबह जोड़ा थाना जा कर नागेश्वर ने बताया कि उसकी पत्नी आरती राउत (28) (सोनापोसी निवासी) ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया और घटना स्थल पर पहुंची.
पुलिस ने मजिस्ट्रेड तथा क्योंझर से आयी फोरेंसिंक टीम के सामने मकान का दरवाजा खोला. पुलिस ने पाया कि सीलिंग फैन की ब्लेड में दुपट्टा बंधा हुआ था पर आरती का शव बेड पर पड़ा था. उसके दोनों पैर एक कपड़े के टुकड़े से बंधे थे.
प्रथम दृष्टया हत्या के सुबूत
घटना स्थल पर प्रथम दृष्टया हत्या के साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरती के परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी हर दिन पत्नी से लड़ता था.
रविवार रात लगभग 9 बजे नागेश्वर ने पड़ोसियों को पत्नी आरती के जहर पी कर खुदकुशी करने की बात बतायी. लेकिन पड़ोसी नहीं माने. इसके बाद सुबह आरोपी तीन बच्चों को लेकर थाना पहुंचा व आत्महत्या की कहानी बतायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola