गंदगी फैलाने पर जुर्माना!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2015 11:25 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : शुक्रवार को प्रखंड सभागार में पंचायत समन्वय समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख रीता सुंबरूई की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 13वीं वित्त आयोग से संचालित योजनाओं व विगत वर्ष 2011-12, 2012-13 व 2013-14 एवं पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों की समीक्षा की गयी. साथ ही बैठक में अनुपस्थित होने वाले […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : शुक्रवार को प्रखंड सभागार में पंचायत समन्वय समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख रीता सुंबरूई की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 13वीं वित्त आयोग से संचालित योजनाओं व विगत वर्ष 2011-12, 2012-13 व 2013-14 एवं पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों की समीक्षा की गयी.
साथ ही बैठक में अनुपस्थित होने वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को कारण बताओ नोटिस प्रखंड प्रमुख रीता सुंबरूई द्वारा जारी किया गया है.
बैठक में वित्त आयोग से संचालित योजना को पूर्ण कराने के लिए कनीय अभियंताओं का पंचायतवार पदस्थापना करने, स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों को आदेश दिया गया. कहा गया कि अपने क्षेत्र में एक निश्चित स्थान का चयन कर कूड़ादान लगा कर लोगों को उसी पर गंदगी डालने के लिए कहा जाये. अगर ग्रामीण कुड़ादान में गंदगी नहीं डालते हैं, तो उनपर जुर्माना लगाया जाये. बैठक में पंचायत में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मती, चापाकल लगाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. हतनातोड़ांग, पदमपुर, आसनतलिया, चैनपुर व गोपीनाथपुर के मुखिया का मनोनयन पंचायत समिति के लिए किया गया.
बैठक में उपस्थित थे
प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खलको, पंचायती राज पदाधिकारी नित्यानंद शर्मा, सीडीपीओ इंदु प्रभा खलको, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कालीपद पाल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता अनुप हांसदा, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनाल कुमार, बीपीओ हेमंत विश्वकर्मा, एकाउंटेंट अशोक पुरती, बुधराम उरांव, पोंडेराम सामाड, गीतांजलि नायकीन, तबिता पुरती, भागवती देवी, सैयुदन निशा, हरिश कुमार आदि .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




