कुइड़ा में बाइक दुर्घटना, दो घायल

जैंतगढ़ : चाईबासा जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर कुइड़ा पुलिया के पास एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों को चंपुआ अस्पताल में प्राथमिकी उपचार कराने के बाद टाटा टीएमएच रेफर कर दिया गया है. घटना सोमवार की सुबह 6.30 बजे की है. जोड़ा निवासी कामरान खान एवं इमरान […]
जैंतगढ़ : चाईबासा जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर कुइड़ा पुलिया के पास एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों को चंपुआ अस्पताल में प्राथमिकी उपचार कराने के बाद टाटा टीएमएच रेफर कर दिया गया है. घटना सोमवार की सुबह 6.30 बजे की है.
जोड़ा निवासी कामरान खान एवं इमरान खान अपनी बाइक से टाटा जा रहे थे. तभी हाटगम्हरिया के नजदीक कुइड़ा पुलिया के पास संतुलन बिगड़ जाने की वजह से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
जिसमें दोनों भाइयों का हाथ टूट गया तथा सिर एवं छाती में गंभीर चोट आयी है. सूचना पाकर हाटगम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा उन्हें जीप द्वारा चंपुआ अस्पताल पहुंचायी. बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










