डीएवी के छात्र ने की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2015 12:03 PM (IST)
विज्ञापन

राजाबाड़ी : कुछ दिनों से डिप्रेशन में था मनीष, पुलिस कर रही जांच चाईबासा : डीएवी स्कूल चाईबासा में 12वीं कॉमर्स के छात्र मनीष गुप्ता ने सोमवार की सुबह सदर बाजार के राजाबाड़ी स्थित अपने मामा के घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह पता चला […]
विज्ञापन
राजाबाड़ी : कुछ दिनों से डिप्रेशन में था मनीष, पुलिस कर रही जांच
चाईबासा : डीएवी स्कूल चाईबासा में 12वीं कॉमर्स के छात्र मनीष गुप्ता ने सोमवार की सुबह सदर बाजार के राजाबाड़ी स्थित अपने मामा के घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह पता चला है कि छात्र कुछ दिनों से अवसाद में चल रहा था, इसी क्रम में उसने आत्महत्या कर ली.
मनीष अपने मामा के परिवार के साथ बचपन से रह रहा था. मनीष कोठी के एक हिस्से में बने अपने कमरे में रहकर पढ़ाई करता था. आज सुबह अपने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर वह पंखा से झूल गया. घटना के तुरंत बाद ही परिवार का एक सदस्य उसके कमरे में आया. मनीष को फांसी पर झूलता देख उसके शोर मचाये जाने पर परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे. लोगों ने रस्सी को काटकर मनीष को नीचे उतारा. सांस चलता देख परिजन मनीष को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे.
यहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मनीष के माता-पिता रांची के संजुमडीहा में रहते है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




