हार की समीक्षा, मतभेद भुला कर कार्य करने पर रहा जोर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर/जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वैतरणी तट रामतीर्थ में रविवार को भाजपा प्रखंड कमेटी का मिलन सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर कोल्हान में पार्टी के हार की समीक्षा की गयी. हार का कारण आपसी मतभेद को मानते हुए विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि आने वाले दिनों में यह मतभेद […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर/जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वैतरणी तट रामतीर्थ में रविवार को भाजपा प्रखंड कमेटी का मिलन सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर कोल्हान में पार्टी के हार की समीक्षा की गयी. हार का कारण आपसी मतभेद को मानते हुए विचार-विमर्श किया गया.
बताया गया कि आने वाले दिनों में यह मतभेद भुला कर कार्य किया जायेगा. जिसमें पार्टी की छवि धूमिल न हो. इस मिलन समारोह में संगठन की मजबूती पर बल दिया. साथ ही प्रदेश स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मंत्री सह विधायक बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक सुखराम उरांव, जिलाध्यक्ष संजू पांडे, सदस्यता प्रभारी मुन्ना निषाद, बंगाली प्रधान, पवन शंकर पांडे, रामानुज शर्मा, चुंबरू चातोंबा समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




