चोरी गयी स्कूटी जब्त,तीन हिरासत में

Published at :26 Jan 2015 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी गयी स्कूटी जब्त,तीन हिरासत में

चक्रधरपुर : रविवार को चक्रधरपुर एतवरी बाजार से चोरी कर ले जा रहे स्कूटी को जब्त करते हुए थाना प्रभारी ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है.जानकारी के अनुसार रेलवे ठेकेदार आलोक बोस अपने दो पहिया वाहन को विपिन स्टोर के समीप दिन के लगभग 11 बजे खड़ा कर निजी कार्य से कहीं गये […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : रविवार को चक्रधरपुर एतवरी बाजार से चोरी कर ले जा रहे स्कूटी को जब्त करते हुए थाना प्रभारी ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है.जानकारी के अनुसार रेलवे ठेकेदार आलोक बोस अपने दो पहिया वाहन को विपिन स्टोर के समीप दिन के लगभग 11 बजे खड़ा कर निजी कार्य से कहीं गये थे. कुछ ही मिनट बाद आकर देखा तो वाहन गायब था.
इसकी सूचना लिखित में चक्रधरपुर थाना में दी गयी है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छानबीन शुरू कर दी. देर शाम भारत भवन के पास उक्त वाहन को ले जाते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया. समाचार लिखे जाने तक आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola