24वीं बार जीत का हौसला लिए गुरमुख सिंह रवाना

Published at :09 Jan 2015 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
24वीं बार जीत का हौसला लिए गुरमुख सिंह रवाना

विंटेज कार रैली 11 को कोलकाता में चाईबासा : स्टेटसमैन विंटेज एंड क्लासिक कार रैली की 23 वार के विजेता गुरमुख सिंह खोखर कोलकाता में आयोजित 24वें रैली में भाग लेने के लिये गुरुवार को चाईबासा से रवाना हो गये. 11 जनवरी को आयोजित होने जा रही इस प्रतियोगिता के लिये डीएसपी मुख्यालय प्रमोद सिन्हा […]

विज्ञापन
विंटेज कार रैली 11 को कोलकाता में
चाईबासा : स्टेटसमैन विंटेज एंड क्लासिक कार रैली की 23 वार के विजेता गुरमुख सिंह खोखर कोलकाता में आयोजित 24वें रैली में भाग लेने के लिये गुरुवार को चाईबासा से रवाना हो गये.
11 जनवरी को आयोजित होने जा रही इस प्रतियोगिता के लिये डीएसपी मुख्यालय प्रमोद सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें उन्हें एसपी कार्यालय से रवाना किया. इस दौरान सभी ने फिर से इस रेस को जीत कर चाईबासा का नाम गौरांवित करने की दुआ की. इस रैली में गुरमुख सिंह 1933 में बनी आस्टिन कार के साथ भाग लेंगे.
लगातार इस रैली को जीतने के कारण गुरमुखसिंह का नाम लिम्का बुका ऑफ रिकार्डस में दर्ज हो चुका है. गुरमुख सिंह वर्ष 1992 से 2014 तक कुल 23 बार लगातार इसके विजेता रहे है. इस विंटेज कार रैली में 1900 से लेकर 1939 तक बनी कार ही भाग ले सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola