वर्षो से जमे कर्मियों का होगा स्थानांतरण

Published at :30 Dec 2014 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
वर्षो से जमे कर्मियों का होगा स्थानांतरण

जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) कार्यालयों में वर्षो से पदस्थापित कर्मचारियों का स्थानांतरण होगा. सोमवार को चाईबासा स्थित क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीइ) कार्यालय में संपन्न स्थापना की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक आरडीडीइ रजनकांत वर्मा की अध्यक्षता में हुई. तीनों […]

विज्ञापन
जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) कार्यालयों में वर्षो से पदस्थापित कर्मचारियों का स्थानांतरण होगा. सोमवार को चाईबासा स्थित क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीइ) कार्यालय में संपन्न स्थापना की बैठक में यह निर्णय लिया गया.
बैठक आरडीडीइ रजनकांत वर्मा की अध्यक्षता में हुई. तीनों जिला में डीइओ व डीएसइ कार्यालयों में पिछले पांच वर्ष से पदस्थापित या पिछले 10 वर्ष या इससे अधिक समय से एक ही जिला में हैं, उनका स्थानांतरण किया जायेगा. इसके अलावा वैसे कर्मचारी, जिन पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोई आरोप है, उनके स्थानांतरण पर भी विस्तृत चर्चा व समीक्षा की गयी. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के डीइओ मुकेश कुमार सिन्हा, डीएसइ इंद्र भूषण सिंह समेत तीनों जिला के डीइओ व डीएसइ शामिल हुए.
नये साल से समीक्षा बैठक
इसके अलावा नये साल 2015 से हर माह शिक्षा की गुणवत्ता व गतिविधियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया. पहली समीक्षा बैठक जनवरी में सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल में होगी. इसी तरह फरवरी में चाईबासा और मार्च में जमशेदपुर में होगी, जिसमें आरडीडीइ उपस्थित रहेंगे.
एसीपी पर समीक्षा करेगी कमेटी
बैठक में क्लर्क संवर्ग के कुछ कर्मचारियों के एसीपी के एजेंडे पर भी विचार किया गया. इस पर स्क्रीनिंग कमेटी समीक्षा कर अगली बैठक में अपनी रिपोर्ट आरडीडीइ को सौंपेगी. अगली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola