खत्म हो गया सफर शेष रह गयी यादें

Published at :15 Jul 2013 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
खत्म हो गया सफर शेष रह गयी यादें

– कमल विश्वास – चाईबासा : अच्छी व बुरी खबर के लिये लोकप्रिय टेलीग्राम सेवा पूरे देश के साथ–साथ चाईबासा में भी 14 जुलाई से बंद हो गयी. सबसे दुखद बात यह रही कि वंद होने वाले दिन तथा इससे एक दिन पहले तक किसी ने भी इस सेवा का उपयोग नहीं किया. इस साल […]

विज्ञापन

– कमल विश्वास –

चाईबासा : अच्छी बुरी खबर के लिये लोकप्रिय टेलीग्राम सेवा पूरे देश के साथसाथ चाईबासा में भी 14 जुलाई से बंद हो गयी. सबसे दुखद बात यह रही कि वंद होने वाले दिन तथा इससे एक दिन पहले तक किसी ने भी इस सेवा का उपयोग नहीं किया. इस साल जनवरी से जुलाई तक चाईबासा से मात्र 15 लोगों ने टेलीग्राम सेवा का इस्तेमाल किया. अब यह सेवा बस यादों में ही रह गयी है.

तार सेवा चाईबासा में कब से शुरू हुई इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं. पर माना जाता है कि 125 साल से पूर्व यह सेवा चाईबासा मुख्य डकघर में शुरू हुई थी. 1984 में डाक दूरसंचार के अलग होने पर यह सेवा दूरसंचार विभाग के अधीन हो गयी.

इसके बावजूद पांच साल तक यह सेवा डाकघर में उपलब्ध रही. चाईबासा जिला परिषद कंप्लेक्स में कार्यालय स्थानांतरित होने के बाद 1989 से तार सेवा चाईबासा डाकघर से अलग हो गयी.

इस बीच 12 साल तक लोगों को इसका लाभ मिलता रहा. एक अक्टूबर 2002 से सेवा के बीएसएनएल के अंतर्गत आने के बाद से यह बीएसएनएल कार्यालय में चल रही थी. अपने अंतिम पड़ाव 14 जुलाई 2013 तक महज 28 रुपये के दर पर तार की सेवा उपभोक्ताओं को मिलती रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola