दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Published at :23 Dec 2014 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

किरीबुरू : पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरू अंचल में रहनेवाले दो नक्सलियों ने सोमवार को राउरकेला पुलिस के एएसपी बनेइ आरएम पाणीग्रही के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में किरीबुरू अंचल के भनगांव निवासी राइसाइ सामद उर्फ पाड़िया (22) तथा अनु चांपिया उर्फ मंदारू (25) शामिल है. दोनों ने पुलिस को बताया कि नक्सली […]

विज्ञापन
किरीबुरू : पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरू अंचल में रहनेवाले दो नक्सलियों ने सोमवार को राउरकेला पुलिस के एएसपी बनेइ आरएम पाणीग्रही के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में किरीबुरू अंचल के भनगांव निवासी राइसाइ सामद उर्फ पाड़िया (22) तथा अनु चांपिया उर्फ मंदारू (25) शामिल है.
दोनों ने पुलिस को बताया कि नक्सली गंगा मुंडा के बहकावे में आ कर वर्ष 2011 में नक्सली संगठन जुड़े. पुलिस के समक्ष दोनों ने बताया कि किरीबुरू क्षेत्र के पालटू में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी. दोनों एबीएमएल गन लेकर दस्ते में चलते थे. बनेइ अनुमंडल के लंगलकटा जंगल में 18 जून 2012 को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद दोनों ने नक्सली संगठन को छोड़ दिया था. सरेंडर करनेवाले दोनों नक्सलियों ने बताया कि मुख्यधारा में फिर से शामिल होने के लिए उन्होंने राउरकेला पुलिस के समक्ष सरेंडर किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola