मालखाने से गायब हो गये 1.04 लाख रुपये

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
मालखाने से गायब हो गये 1.04 लाख रुपये

गोइलकेरा : गोइलकेरा थाने के मालखाने से बैंक लूट के करीब एक लाख चार हजार रुपये गायब हो गये हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब करीब पांच वर्ष से बंद पड़े मालखाने को खुलवाया गया. यह राशि गोइलकेरा केनरा बैंक से 12 जनवरी 2009 को दिनदहाड़े लूटी गयी थी. लूट के बाद गिरफ्तार आरोपियों से […]

विज्ञापन

गोइलकेरा : गोइलकेरा थाने के मालखाने से बैंक लूट के करीब एक लाख चार हजार रुपये गायब हो गये हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब करीब पांच वर्ष से बंद पड़े मालखाने को खुलवाया गया. यह राशि गोइलकेरा केनरा बैंक से 12 जनवरी 2009 को दिनदहाड़े लूटी गयी थी.

लूट के बाद गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने एक लाख चार हजार रुपये जब्त किये थे. केनरा बैंक ने न्यायालय से अर्जी देकर राशि की मांग की थी. न्यायालय के आदेश पर गोइलकेरा मालखाना को मजिस्ट्रेट (बीडीओ) रजनी रेजिना इंदवार की मौजूदगी में खोला गया. करीब पांच दिन तक चली जांच में राशि गायब मिली.

मालखाने के चार्ज को लेकर कई अहम दस्तावेज भी थाने से गायब बताये जा रहे हैं. वर्ष 2008 के बाद से मालखाना का चार्ज सुचारू से नहीं लिखा गया है. रखरखाव भी ठीक से नहीं किया गया है. जब्त राशि के गायब होने से अब पुलिस महकमा हलकान है.

लूटकांड के दौरान मौजूद पदाधिकारीयों की फाइलें खंगाली जा रही हैं. वैसे राशि गायब होने के मुद्दे पर पुलिस चुप्पी साधे हुए है. बैंक लूट की राशि किन पदाधिकारियों ने हड़पे हैं, यह अब जांच का विषय है.
– संजय पांडेय –

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola