मध्याह्न् भोजन कर बिना हाथ धोये जाना पड़ रहा घर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुइबाना में भीषण पेयजल संकट, बच्चे हलकानतांतनगर : प्रखंड अंतर्गत उत्क्रामित मध्य विद्यालय तुइबाना में पेयजल की किल्लत है. आलम यह है कि यहां बच्चे मध्याह्न् भोजन कर बिना हाथ धोये ही घर जाना पड़ रहा है. इस विद्यालय में बच्चों की संख्या करीब डेढ़ सौ है. यहां कक्षा एक से आठ […]
उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुइबाना में भीषण पेयजल संकट, बच्चे हलकान
तांतनगर : प्रखंड अंतर्गत उत्क्रामित मध्य विद्यालय तुइबाना में पेयजल की किल्लत है. आलम यह है कि यहां बच्चे मध्याह्न् भोजन कर बिना हाथ धोये ही घर जाना पड़ रहा है.
इस विद्यालय में बच्चों की संख्या करीब डेढ़ सौ है. यहां कक्षा एक से आठ तक है. विद्यालय में एक शिक्षिका और एक पारा शिक्षिका हैं. बच्चों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बच्चों को पानी पीने के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है. इसके कारण बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










