उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर भ्रम

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर भ्रम

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम में उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर भ्रम की स्थिति है. टेट परीक्षा पास करने वाले उर्दू शिक्षक असमंजस में हैं. टेट करने वाले शिक्षकों के मुताबिक झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा परीक्षा से पूर्व जो विज्ञापन निकाला गया था, उसमें पूरे झारखंड राज्य में उर्दू शिक्षकों की रिक्ति […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम में उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर भ्रम की स्थिति है. टेट परीक्षा पास करने वाले उर्दू शिक्षक असमंजस में हैं. टेट करने वाले शिक्षकों के मुताबिक झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा परीक्षा से पूर्व जो विज्ञापन निकाला गया था, उसमें पूरे झारखंड राज्य में उर्दू शिक्षकों की रिक्ति 4401 दर्शाया गया था.

जिसमें पश्चिमी सिंहभूम में 294 उर्दू शिक्षकों के रिक्त पद बताये गये थे. इन रिक्त पदों के विरुद्ध ही टेट की परीक्षा की ली गयी थी. परीक्षा के बाद ही आवेदकों से आवेदन जमा लिया जाना है, लेकिन 12 जून को पश्चिमी सिंहभूम में उर्दू शिक्षकों के जो रिक्त पद दर्शाये गये हैं, वह काफी हैरान करने वाला है. पश्चिमी सिंहभूम जिले में 294 के स्थान पर मात्र 31 पद ही रिक्त दिखाये गये हैं.

इनमें प्राथमिक स्कूलों के लिए इंटर प्रशिक्षित उर्दू शिक्षक का रिक्त पद 17 और मध्य विद्यालयों में इंटर प्रशिक्षित उर्दू शिक्षकों का रिक्त पद 14 दर्शाया जा रहा है. उर्दू शिक्षकों के 263 रिक्त पद कम दिखाये जा रहे हैं. मध्य विद्यालय में स्नातक प्रशिक्षित उर्दू शिक्षक (विज्ञान व गणित सहित एवं समाज शास्त्र) की रिक्ति को दर्शाया नहीं गया है.

जबकि टेट की परीक्षा में इन विषयों के विरुद्ध आवेदन स्वीकार कर परीक्षा ली गयी है. उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों को कम किये जाने से टेट परीक्षा पास करने वाले शिक्षक असमंजस में हैं. वह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें. परीक्षा से पहले और बाद में पदों का अंतर किस स्तर से हुआ यह स्पष्ट नहीं है. हालांकि शिक्षाधिकारियों को इस मामले में पहले ही डांट पड़ चुकी है.

स्थिति स्पष्ट हो : दानिश

टेट की परीक्षा में सफल उर्दू शिक्षक मो दानिश ने कहा कि जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों की स्थिति साफ होनी चाहिए. झारखंड के 4401 उर्दू शिक्षकों के पद में से पश्चिमी सिंहभूम में कितने पद हैं, इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए. इंटर प्रशिक्षित व स्नातक प्रशिक्षित उर्दू शिक्षकों की रिक्ति अलग-अलग घोषित किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola