11 घंटे गुल रही बिजली

चाईबासा : चाईबासा शहर में मंगलवार को 11 घंटे बिजली गुल रही. जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मंगलवार की दोपहर आंधी के साथ आयी तेज बारिश के कारण अमला टोला अंचल में बिजली का तार टूट गया थ़ा. जिसके कारण दोपहर तीन बजे से बिजली काटी गयी थी. तार की मरम्मत […]
चाईबासा : चाईबासा शहर में मंगलवार को 11 घंटे बिजली गुल रही. जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मंगलवार की दोपहर आंधी के साथ आयी तेज बारिश के कारण अमला टोला अंचल में बिजली का तार टूट गया थ़ा.
जिसके कारण दोपहर तीन बजे से बिजली काटी गयी थी. तार की मरम्मत के बाद 40 किलोमीटर लम्बी केनपोसी लाइन में कई जगह इंसुलेटर के पंचर होने का पता चला.
पंचर इंसुलेटर की तलाश के लिए पेट्रोलिंग दल भेजा गया था. दल ने हाटगम्हरिया, कालाबुरू जंगल तथा झींकपानी अंचल में स्थित केनपोषी से आयी 33 केवी लाइन में इंसूलेटरों को पंचर पाया था. जिनकी मरम्मत करने के बाद 12 बजे चाईबासा शहर की बिजली सप्लाई बहाल हो सकी. इसके कारण मंगलवार दोपहर तीन बजे से रात एक बजे तक चाईबासा में बिजली गुल रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










