रोजगार की मांग पर प्रदर्शन

Published at :16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
रोजगार की मांग पर प्रदर्शन

नोवामुंडी : सोमवार की सुबह ग्रामीण युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर झामुमो के केंद्रीय सदस्य इजहार राही के नेतृत्व में बेरोजगार युवकों ने पी प्लांट गेट पर प्रदर्शन किया. कंस्ट्रक्शन कार्य करवा रहे विष्णु इंटरप्राइजेज नामक ठेकेदार का तीन घंटे तक काम बाधित कर दिया. ठेकेदार के मजदूरों को प्लांट के […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : सोमवार की सुबह ग्रामीण युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर झामुमो के केंद्रीय सदस्य इजहार राही के नेतृत्व में बेरोजगार युवकों ने पी प्लांट गेट पर प्रदर्शन किया. कंस्ट्रक्शन कार्य करवा रहे विष्णु इंटरप्राइजेज नामक ठेकेदार का तीन घंटे तक काम बाधित कर दिया.

ठेकेदार के मजदूरों को प्लांट के अंदर कार्य करने नहीं दिया गया. आक्रोशित ग्रामीण युवक ठेकेदार से निर्माण कार्य में मजदूर के पद पर बहाली करने की मांग कर रहे थे. इससे पूर्व सरबिल व मौहुदी गांव के 23 बेरोजगार युवकों को मजदूरी पर रखने के लिए सूची सौंपी गयी थी.

इसमें ठेकेदार ने महज पांच युवकों को ही काम कर रखा. शेष 18 बेरोजगार युवकों को काम पर रखने में असमर्थता जताते हुए टालमटोल कर रहा था. हालांकि विष्णु इंटरप्राइजेज के ठेकेदार ने आंदोलन स्थल पर आकर आंदोलनकारियों से समझौता वार्ता किया. तीन दिनों के अंदर 18 बेरोजगार युवकों को काम पर रखने का कथित रूप से आश्वासन दिया.

इसके बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की गयी. इस मौके पर मुख्य रूप से सरबिल के मुंडा दुसा लागुरी, रियु बोबोंगा, शंकर लागुरी, इजहार समेत अनेक लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola