गरीबों को हक मिलने तक लड़ाई : गीता

जैंतगढ़/जगन्नाथपुर : जैंतगढ़ के भांगापुलिया चौक पर शनिवार को विधायक गीता कोड़ा ने जनता को कोड़ा राज के सुशासन की याद दिलायी तो विकास योजनाओं को जमीन पर उतराने का संकल्प जताते हुए उनमें नया उत्साह व भरोसा जगाने का प्रयास भी किया. जय भारत समानता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन सह कार्यशाला में पूरे रौ […]
जैंतगढ़/जगन्नाथपुर : जैंतगढ़ के भांगापुलिया चौक पर शनिवार को विधायक गीता कोड़ा ने जनता को कोड़ा राज के सुशासन की याद दिलायी तो विकास योजनाओं को जमीन पर उतराने का संकल्प जताते हुए उनमें नया उत्साह व भरोसा जगाने का प्रयास भी किया.
जय भारत समानता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन सह कार्यशाला में पूरे रौ में नजर आ रही गीता ने पार्टी में नये लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया तो समर्थकों को संगठन की नीव बताकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने में भी कोई कसर नहीं रख छोड़ी.
यहां राजनीति की माहिर खिलाड़ी की तरह विधायक गीता कोड़ा ने जभासपा को घर की पार्टी बताकर उन लोगों को भी पार्टी में लौट आने का न्यौता दे डाला जो किसी ने किसी कारण से पार्टी को अलविदा कह चुके है. ऐसे लोगों को ‘सुबह को भूला शाम को घर वापस लौटे’ की तर्ज में पार्टी में स्वागत करने की बात उन्होंने कही.
अपने संबोधन में गीता ने स्पष्ट किया कि मधु कोड़ा विकास और जन सेवा को अपना धर्म समझते हैं. कहा कि पेयजल हो बिजली, सड़क, स्वास्थ्य हो, हर क्षेत्र में काम हुआ है. लगे हाथ विश्वास दिलाया कि हम जनता की आशा को कायम रखेंगे और गरीबों के हक मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी.
गीता ने कहा कि सरस्वतीपुर, जलमीनार योजना को काफी संघर्ष कर मूर्त रूप दिया गया है. जैंतगढ़ से मझगांव तक सड़क बन रही है. जनता की समस्याओं के निदान के लिये मंगलवार को जिला मुख्यालय में धरना कार्यक्रम है. कहा कि गलत बिजली बिल आने की शिकायत मिल रही है.
इसे गंभीरता से लिया जायेगा. जैंतगढ़ से हाटगम्हरिया तक के पोल और बिजली तारों को बदली कराया जायेगा. जैंतगढ़ से हाटगम्हरिया तक के पोल और बिजली तारों को बदली कराया जायेगा. लघु सिंचाई को सभी 16 केंद्र जो बिजली के अभाव में बंद पड़ी है. उन्हें चालू करा कर किसानों को स्वावलंबी बनाया जायेगा. सभी वंचित और गरीब परिवार को लाल कार्ड उपलब्ध कराने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी.
कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता नेसार अहमद ने की. मंच का संचालन शरत प्रधान ने किया. इस मौके पर अपने संबोधन में जिप सदस्य सुधीर सुंडी ने मधु कोड़ा को विकास पुरुष बताया. नेसार अहमद ने कहा कि आज क्षेत्र में जो विकास हुआ मधु कोड़ा व गीता कोड़ा के कारण हुआ. गीता कोड़ा के नेतृत्व में लाल कार्ड की लड़ाई जिला मुख्यालय से विधानसभा तक लड़ी गयी. गीता कोड़ा ने विस में धरना दिया.
प्रखंड प्रमुख राजकुमारी दोराईबुरू ने कहा कि आज क्षेत्र में आइटीआइ कॉलेज जगन्नाथपुर को अनुमंडल का दर्जा, पॉलीटेक्निक कॉलेज ये सभी मधु कोड़ा व गीता कोड़ा की ही देन है. सभा को जगदीश साव, गगन प्रधान, ललित दोराईबुरू, नोवामुंडी सांसद प्रतिनिधि गोराचंद लोहार आदि ने भी संबोधित किया.
कार्यक्रम में नेसार हयात के प्रयास से विभिन्न प्रकोष्ठ, मोर्चा, महिला समिति व दूसरे दलों से लगभग दो हजार कार्यकर्ताओं ने जय भारत समानता का दामन थामा. विधायक गीता कोड़ा ने फूल मालाओं के साथ स्वागत कर उन्हें पार्टी में शामिल कराया. धन्यवाद ज्ञापन मुखिया अश्विनी चातर ने किया.
इस मौकेपर अश्विनी चातर (मुखिया), जिला परिषद सदस्य घनश्याम चातोम्बा, सुधीर सुंडी, कृष्णा जोजो, बसंत महापात्र, संजीव प्रधान, आबिद, गगन बिहारी प्रधान, चुन्नी निषाद आदि शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










