चाईबासा : मोबाइल से बात करते छत से गिरा युवक, मौत

Updated at : 11 Oct 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : मोबाइल से बात करते छत से गिरा युवक, मौत

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव (गुटुसाई टोला) में पुस्तम गोप (27) नामक युवक की छत से गिर कर मौत हो गयी. घटना बुधवार रात की है. घरवालों ने गुरुवार सुबह चार बजे पुस्तम को जमीन पर गिरा हुआ और खून से लथपथ पाया. परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां दो घंटे […]

विज्ञापन
चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव (गुटुसाई टोला) में पुस्तम गोप (27) नामक युवक की छत से गिर कर मौत हो गयी. घटना बुधवार रात की है. घरवालों ने गुरुवार सुबह चार बजे पुस्तम को जमीन पर गिरा हुआ और खून से लथपथ पाया. परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां दो घंटे बाद सुबह छह बजे उसकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, पुस्तम अविवाहित था.
बुधवार रात में खाना खाने के बाद घर के लोग सोने चले गये, जबकि पुस्तम दो मंजिला घर की छत पर खड़े होकर किसी से मोबाइल पर बात करने लगा. वह कब छत से नीचे गिरा, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है. सुबह घरवालों ने उसे गिरा हुआ देखा. वहीं, छत से गिरने पर पुस्तम के सिर और मुंह में चोट आयी थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola