घूस लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार

चाईबासा : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सदर प्रखंड (पश्चिमी सिंहभूम) के सहायक अभियंता दीपेश कुमार सोनकर को 4000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. सहायक अभियंता की गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना के सुफलसाई से शुक्रवार शाम 4.30 बजे हुई. वे डालियामार्चा में 2.5 लाख की लागत से बन रही पीसीसी सड़क के संवेदक विक्रम तियू […]
चाईबासा : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सदर प्रखंड (पश्चिमी सिंहभूम) के सहायक अभियंता दीपेश कुमार सोनकर को 4000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. सहायक अभियंता की गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना के सुफलसाई से शुक्रवार शाम 4.30 बजे हुई.
वे डालियामार्चा में 2.5 लाख की लागत से बन रही पीसीसी सड़क के संवेदक विक्रम तियू व बिरेल तियू से रिश्वत के 4000 रुपये ले रहे थे. गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें आयुक्त कार्यालय स्थित अपने कार्यालय ले गयी. यहां घंटेभर तक पूछताछ के बाद उन्हें उनके चक्रधरपुर स्थित आवास ले जाया गया, जहां एसीबी ने उसके आवास को खंगाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




