किसान कर्ज में जन्म लेता है और कर्ज में ही मरता है
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रघुवर सरकार ने किसानों की आय वृद्धि का रास्ता सुनिश्चित किया मंत्री बोले- मैं भी किसान के बेटा हूं, इसलिए आपका दर्द समझता हूं चाईबासा :हमारे देश में किसान कर्ज में जन्म लेता है और कर्ज में ही मर जाता है. मैं भी किसान परिवार से हूं. किसान का बेटा हूं. इसलिए किसान के दर्द […]
विज्ञापन
रघुवर सरकार ने किसानों की आय वृद्धि का रास्ता सुनिश्चित किया
मंत्री बोले- मैं भी किसान के बेटा हूं, इसलिए आपका दर्द समझता हूं
चाईबासा :हमारे देश में किसान कर्ज में जन्म लेता है और कर्ज में ही मर जाता है. मैं भी किसान परिवार से हूं. किसान का बेटा हूं. इसलिए किसान के दर्द को समझता हूं. 19 वर्ष पहले झारखंड अलग राज्य बना. तब से झारखंडियों ने कई सरकारें देखी. किसी ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया.
रघुवर सरकार झारखंड में पहली ऐसी सरकार है, जो यहां की गरीब जनता, किसानों व आदिवासियों के लिए कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य कर रही है. उक्त बातें राज्य के जल संसाधन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री सह आजसू विधायक रामचंद्र सहिस ने कहीं. वे शनिवार को चाईबासा के मांगीलाल रुंगटा प्लस हाईस्कूल सभागार में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के शुभारंभ समारोह में जिले के किसानों को संबोधित कर रहे थे.
भोले-भाले किसानों को गुमराह कर रहे कुछ लोगमंत्री सहिस ने कहा कि कुछ लोग गरीब जनता व भोले-भाले किसानों को गुमराह कर रहे हैं. उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. रघुवर सरकार गांव-गांवतक किसानों के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य कर रही है.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदौलत गरीब को निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है.
झारखंड में पीएम व सीएम की डबल इंजन की सरकार राज्य को नई ऊंचाई व नये मुकाम तक पहुंचायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










