बंपर से स्कूटी उछली, महिला की मौत

Updated at : 08 Aug 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
बंपर से स्कूटी उछली, महिला की मौत

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य सड़क पर बैधमारा रेलवे फाटक के समीप स्कूटी से गिरकर 45 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. नुआगांव निवासी अभय नायक पत्नी वारुणी नायक के साथ पैतृक गांव गये थे. बुधवार सुबह वे पत्नी को स्कूटी में लेकर चक्रधरपुर लौट रहे थे. बैधमारा रेलवे फाटक के समीप सड़क में बने बंपर […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य सड़क पर बैधमारा रेलवे फाटक के समीप स्कूटी से गिरकर 45 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. नुआगांव निवासी अभय नायक पत्नी वारुणी नायक के साथ पैतृक गांव गये थे. बुधवार सुबह वे पत्नी को स्कूटी में लेकर चक्रधरपुर लौट रहे थे.

बैधमारा रेलवे फाटक के समीप सड़क में बने बंपर से स्कूटी उछल जाने के कारण वारुणी सड़क पर गिर पड़ीं. इससे वारुणी नायक के सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोट लगने से उनके सिर से खून निकलने लगा तथा घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

महिला को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ जीत लाल ने उसे मृत घोषित कर दिया. देर शाम नुआगांव में वारुणी नायक का अंतिम संस्कार कर दिया गया. अभय कुमार नायक सीआरपीएफ में हैं, जो फिलहाल गुमला में पदस्थापित हैं. वह कुछ दिन पहले छुट्टी में घर आये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola