बिरहोरों को राहत की रसद

टाटीबा में 89.25 क्विंटल चावल का हुआ वितरण नोवामुंडी : बीडीओ अमरेन डांग 89.25 क्विंटल चावल लोड कर ट्रक पर सवार होकर बिरहोरों की बस्ती टाटीबा पहुंचे. बिरहोर परिवारों की दुर्दशा देख कर बीडीओ भावविभोर हो उठे. नंग-धड़ंग बच्चे समेत बुजुर्गो के तन पर फटे-पुराने कपड़े देख कर उन्होंने अपने स्तर से कपड़ा वितरण करने […]
टाटीबा में 89.25 क्विंटल चावल का हुआ वितरण
नोवामुंडी : बीडीओ अमरेन डांग 89.25 क्विंटल चावल लोड कर ट्रक पर सवार होकर बिरहोरों की बस्ती टाटीबा पहुंचे. बिरहोर परिवारों की दुर्दशा देख कर बीडीओ भावविभोर हो उठे.
नंग-धड़ंग बच्चे समेत बुजुर्गो के तन पर फटे-पुराने कपड़े देख कर उन्होंने अपने स्तर से कपड़ा वितरण करने का भी निर्णय लिया. बिरहोरों की फटेहाली देख कर बीडीओ से रहा नहीं गया. विगत अप्रैल से जून तक का बकाया चावल एक साथ 85 बिरहोर परिवारों के बीच वितरण किया.
गौरतलब है कि विलुप्त होते बिरहोर परिवारों के उत्थान पर सरकार पिछले पांच दशक से करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. बावजूद इसके उनकी न दशा बदली और न ही दिशा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




