काम की तलाश में आया युवक घायल

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
काम की तलाश में आया युवक घायल

चाईबासा : मजूदरी खोजने चाईबासा पहुंचे तांतनगर ओपी अंतर्गत कोकचो निवासी 30 अजय पूर्ति मोटरसाइकिल धक्के में जख्मी हो गया. घटना सुबह करीब ग्यारह बजे की है. वह कोकचो से पत्नी व दो बच्चों को लेकर काम की तलाश में चाईबासा आया था. शहीद पार्क के पास सड़क किनारे पेड़ की छाया में बच्चों के […]

विज्ञापन

चाईबासा : मजूदरी खोजने चाईबासा पहुंचे तांतनगर ओपी अंतर्गत कोकचो निवासी 30 अजय पूर्ति मोटरसाइकिल धक्के में जख्मी हो गया. घटना सुबह करीब ग्यारह बजे की है. वह कोकचो से पत्नी व दो बच्चों को लेकर काम की तलाश में चाईबासा आया था.

शहीद पार्क के पास सड़क किनारे पेड़ की छाया में बच्चों के साथ सभी बैठे थे. उसी समय एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से अजय को धक्का मारा. जिसके बाद आरोपी भाग रहा था, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया. मोटरसाइकिल चालक ने घायल के इलाज का जिम्मा लेने पर उसे छोड़ दिया गया. तत्काल घायल को इलाज के लिए आशा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. अजय का दाहिने हाथ व पैर में चोट लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola