प्रेमी युगल ने रचायी शादी, पहुंच गये थाना

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने रचायी शादी, पहुंच गये थाना

चाईबासा : दो अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने चार दिन पूर्व घर से भागकर शादी रचा ली. कानूनी कार्रवाई से बचने और शादी के संबंध में सूचना देने के लिए दोनों रविवार को खुद सदर थाना पहुंचे. पुलिस ने दोनों के परिवार वाले को थाना बुलाया. शादी से इनकार कर घर वापस लौट जाने […]

विज्ञापन

चाईबासा : दो अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने चार दिन पूर्व घर से भागकर शादी रचा ली. कानूनी कार्रवाई से बचने और शादी के संबंध में सूचना देने के लिए दोनों रविवार को खुद सदर थाना पहुंचे. पुलिस ने दोनों के परिवार वाले को थाना बुलाया. शादी से इनकार कर घर वापस लौट जाने के लिए लड़की के मां ने दबाव बनाया.

लेकिन लड़की ने घर वापस लौटने से मना कर लड़के के साथ रहने की इच्छा जतायी. बालिग होने और एक-दूसरे के साथ स्वेच्छा से रहने की बात पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया. हालांकि लड़की पक्ष वाले इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड़े थे.

लेकिन लड़की के मां ने अपनी बेटी से सभी संबंध तोड़ने की बात कहकर प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी. युवक-यवती शहर में स्थित होंडा के शो रूम में काम करते थे. इस दौरान दोनों में प्यार परवान चढ़ा और शादी की नीयत से चार दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गये थे. अंतत: रविवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola