भिखारी बस्ती में बनी पक्की सड़क

Published at :16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
भिखारी बस्ती में बनी पक्की सड़क

चाईबासा : सदर प्रखंड अंतर्गत तमाड़बांध पंचायत के भिखारी बस्ती में पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक दीपक बिरूवा ने किया. यह सड़क 400 फीट लंबी है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कच्ची सड़क होने के कारण उन्हें बरसात के दिनों में आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब बरसात के पहले […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदर प्रखंड अंतर्गत तमाड़बांध पंचायत के भिखारी बस्ती में पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक दीपक बिरूवा ने किया. यह सड़क 400 फीट लंबी है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कच्ची सड़क होने के कारण उन्हें बरसात के दिनों में आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.

अब बरसात के पहले इस सड़क का निर्माण होने से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं. इस अवसर पर झामुमो के सह-सचिव रमेश बिरूवा, स्थानीय मुंडा चरण बोदरा, कनीय अभियता विनोद साहु, पंचायत समिति सदस्य जोंगा कारवा, मुखिया विजय देवगम, पूर्व मुखिया बामेया बोदरा, किशोर बोदरा, जॉन बोदरा, बबलू निषाद, गणोश कारवा, सिकुर बोदरा, रवि दास के अलावा काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola