आज राहुल आयेंगे चाईबासा

Updated at : 07 May 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
आज राहुल आयेंगे चाईबासा

चाईबासा : महागठबंधन प्रत्याशी (कांग्रेस) गीता कोड़ा के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चाईबासा आयेंगे. वे टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. मंगलवार सुबह 11.10 मिनट पर श्री गांधी दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे. 11.40 पर वे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां से […]

विज्ञापन

चाईबासा : महागठबंधन प्रत्याशी (कांग्रेस) गीता कोड़ा के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चाईबासा आयेंगे. वे टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. मंगलवार सुबह 11.10 मिनट पर श्री गांधी दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे. 11.40 पर वे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.

यहां से वे 11.45 पर हेलीकॉप्टर से चाईबासा के लिए रवाना होंगे और टाटा कॉलेज में बने हेलीपैड में 12.15 बजे लैंड करेंगे. 12.25 में श्री गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुरुलिया के लिए रवाना हो जायेंगे. इधर, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने बताया कि कांग्रेस की ओर से सभा में 50 हजार लोगों को जुटान करने की योजना है. राहुल गांधी की सभा ऐतिहासिक होगी. राहुल गांधी के आगमन को लेकर उनके एसपीजी की ओर से टाटा कॉलेज मैदान को अपने कब्जे में ले लिया गया है. मैदान की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कीगयी है.गौरतलब है कि इसी मैदान में सोमवार को प्रधानमंत्री ने चुनावी सभा संबोधित की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola