बेटी के सामने पत्नी का घोंट दिया गला

जीजा-साली के संबंध पर था शक नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के गौड.दिघिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति मनमद खिलाड़ ने पत्नी बीना देवी (35) की टांगी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की रात्रि दो बजे की है. हत्या करने के बाद पति फरार हो गया. घायल अवस्था […]
जीजा-साली के संबंध पर था शक
नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के गौड.दिघिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति मनमद खिलाड़ ने पत्नी बीना देवी (35) की टांगी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की रात्रि दो बजे की है. हत्या करने के बाद पति फरार हो गया. घायल अवस्था में बोलेरो से बीना देवी को नोवामुंडी अस्पताल लाया रहा था. रास्ते में कुटिगंता गांव के समीप उसने दम तोड़ दिया.
टांगी से मां पर हमला करते देख 13 वर्षीया पुत्री संध्या काफी गिड़गिड़ायी. मां को बचाने के लिए सामने भी आयी, तो पिता ने उसे भी मारने के लिए दौड़ाया. टांगी से प्रहार करने के बाद खटिया पर सोयी पत्नी की मनमद खिलाड़ गला दबाने लगा. मृतका का पुत्र जगन्नाथपुर होस्टल में रह कर पढ़ रहा है. बताया जाता है कि मनमद खिलाड़ को डांगुवापोसी में रहने वाले रेलकर्मी अपने बड़े भाई अमूल खिलाड़ के साथ पत्नी के साथ नाजायज संबंध होने का संदेह था. इसका कारण यह था कि मनमद खिलाड़ की पत्नी अमूल खिलाड़ की रिश्ते में साली लगती थी.
अमूल ने बड़ी बहन से शादी की, साली बीना से छोटा बाई मनमद खिलाड़ की शादी करायी थी. मनमद ड्राइवर था, लेकिन विगत एक साल से काम नहीं मिलने के कारण घर का खर्च बड़ा भाई अमूल्य खिलाड़ ही चला रहा था. हालांकि दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं. नोवामुंडी पुलिस के अनुसार घटना के दौरान मृतका की पुत्री संध्या पास में अपनी मौसी के घर भाग कर गयी और घटना की जानकारी दी.
मौसा-मौसी दोनों मनमद के घर जैसे ही पहुंचे, हत्यारा मदमद वहां से फरार हो गया. मामले में मृतका के भाई मुरली बेहरा ने अपने जीजा मनमद खिलाड़ के खिलाफ नोवामुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर ली है. लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




