डायग्नोस्टिक सेंटर का शौचालय जाम, बदबू से मरीज हो रहे परेशान

Updated at : 21 Mar 2019 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
डायग्नोस्टिक सेंटर का शौचालय जाम, बदबू से मरीज हो रहे परेशान

चाईबासा : सदर अस्पताल के डायग्नोस्टिक सेंटर के शौचालय साफ-सफाई के अभाव में गंदगी से भर गया है. शौचालय जाम हो गया है. पानी निकासी नहीं होने से बदबू फैल रहा है. लोग शौचालय गेट से स्थिति देख वापस लौट जा रहे हैं. शौचालय की गंदगी से संक्रामण फैलने की आशंका है. नाक पर रूमाल […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदर अस्पताल के डायग्नोस्टिक सेंटर के शौचालय साफ-सफाई के अभाव में गंदगी से भर गया है. शौचालय जाम हो गया है. पानी निकासी नहीं होने से बदबू फैल रहा है. लोग शौचालय गेट से स्थिति देख वापस लौट जा रहे हैं. शौचालय की गंदगी से संक्रामण फैलने की आशंका है.

नाक पर रूमाल डालकर शौचालय जाना पड़ता है. डायग्नोस्टिक सेंटर में मेडॉल लैब, टीबी रोगियों की बलगम जांच व एचआइवी-एड्स की जांच कराने मरीज आते हैं. उसके ऊपरी मंजिल में एमटीसी है. शौचालय का नल भी टूट गया है. जिसके कारण नल से पानी का रिसाव हो रहा है. वर्ष 2008 को सेंटर का उद्घाटन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने किया था.
अस्पताल परिसर में अंधेरा से मरीजों को परेशानी
चाईबासा. सिविल सर्जन कार्यालय दूसरे जगह शिफ्ट होने के बाद सदर अस्पताल परिसर में रात को अंधेरा छाया रहता है. अस्पताल आने-जाने में मरीजों को परेशानी होती है. महिलाओं भय लगता है.
अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर पुराने सिविल सर्जन कार्यालय तक अंधेरा रहता है. गौरतलब है कि सिविल सर्जन कार्यालय जब था. उस समय अस्पताल के चारों ओर बिजली जगमगहाट रहती थी. सिविल सर्जन कार्यालय का मरम्मत होने के कारण दूसरे जगह कार्यालय शिफ्ट कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola