चाईबासा : सूबे के बच्चे-बच्चियों की तस्करी करनेवाले भाजपा के लोग : हेमंत सोरेन

Updated at : 21 Dec 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : सूबे के बच्चे-बच्चियों की तस्करी करनेवाले भाजपा के लोग : हेमंत सोरेन

चाईबासा में झामुमो की आमसभा व मिलन समारोह आयोजित चाईबासा/रांची : झारखंड बड़े पैमाने पर किशोरियों के साथ-साथ बाल तस्करी के लिए देश भर में जाना जाता है. झारखंड में सबसे ज्यादा बाल तस्करी पश्चिमी सिंहभूम जिले से होती है, लेकिन क्या आपको पता है, बच्चे-बच्चियों की तस्करी में शामिल दलाल भाजपा के लोग हैं. […]

विज्ञापन
चाईबासा में झामुमो की आमसभा व मिलन समारोह आयोजित
चाईबासा/रांची : झारखंड बड़े पैमाने पर किशोरियों के साथ-साथ बाल तस्करी के लिए देश भर में जाना जाता है. झारखंड में सबसे ज्यादा बाल तस्करी पश्चिमी सिंहभूम जिले से होती है, लेकिन क्या आपको पता है, बच्चे-बच्चियों की तस्करी में शामिल दलाल भाजपा के लोग हैं. इनके द्वारा ही राज्य के बच्चे-बच्चियों को अन्य राज्यों में ले जाकर बेचा जाता है.
उक्त बातें चाईबासा के जोड़ा तालाब स्थित बिहारी क्लब में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की आम सभा व मिलन सह स्वागत समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कही.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर विनाश कर रही है. जिस दिन राज्य में झामुमो की सरकार बनेगी उसके एक माह बाद राज्य को लूटने वाले सभी नेता-मंत्री जेल जायेंगे. उन्होंने जनता को चेताया कि इस बार गलती हुई और भाजपा आयी तो झारखंडियों को यहां से पलायन करना पड़ेगा.
श्री सोरेन ने कहा कि राज्य को भाजपा मुक्त बनाने के लिए झामुमो कमर कस चुका है. बस जनता का साथ मिलता रहे, झामुमो जनता के हक की लड़ाई लड़ेगा. इससे पूर्व कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखराम उरांव ने पत्नी नवमी उरांव एवं अपने समर्थकों संग भाजपा पार्टी को छोड़ झामुमो का दामन थामा.
रघुवर डंडा लेकर झारखंडियों को खदेड़ रहे : हेमंत ने कहा कि रघुवर दास डंडा लेकर राज्य से पारा शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं को खदेड़ने का काम कर रहे हैं.
रघुवर सरकार के पास मोमेंटम झारखंड में खर्च करने को पैसा है, लेकिन पारा शिक्षक, मनरेगा कर्मी, यहां के जनता के लिए पैसा नहीं है. सुखराम के घर वापसी पर हेमंत ने कहा कि झामुमो बड़ा परिवार है. सुखराम कुछ दिन बाहर गये थे. अलग राज्य के लिए शिबू सोरेन ने आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ी थी. अब अबुआ दिशुम और अबुआ सरकार भी बनेगी. 2019 में निश्चित ही झामुमो की सरकार बनेगी.
भाजपा दलदल के सामान : सुखराम उरांव ने कहा कि झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल होना उनकी बड़ी भूल थी. भाजपा पार्टी एक दलदल के सामान है, जिसमें घुसने के बाद इंसान कब फंसता चला जाता है. उसे पता ही नहीं चलता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola