चाईबासा : ट्रक से कुचल कर छात्रा की मौत, सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2018 12:18 AM
चाईबासा के मोचीसाई के पास गुरुवार को साइकिल से स्कूल जा रही सातवीं कक्षा की छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी.घटना से आक्रोशित लोगों परिजनों को मुआवजा देने तथा सड़क पर ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित […]
चाईबासा के मोचीसाई के पास गुरुवार को साइकिल से स्कूल जा रही सातवीं कक्षा की छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी.घटना से आक्रोशित लोगों परिजनों को मुआवजा देने तथा सड़क पर ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
टोंटो थाना क्षेत्र के बामेबासा गांव के रतंगगोय टोला निवासी छात्रा विमला बारी (13) साइकिल से सुबह करीब सात बजे स्कॉट कन्या विद्यालय जा रही थी. इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया. ट्रक के पिछले पहिये से उसका सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










