रेल यातायात पर असर नहीं, कई यात्री स्टेशन में फंसे
Updated at : 06 Jul 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

आनंदपुर : भालुडुंगरी चौक में दुकानें रहीं बंद, नहीं चले वाहन जिले में 637 बंद समर्थक गिरफ्तार जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर 17 व प्रखंड कार्यालय रोड जाने वाली सड़क से करीब 200 बंद समर्थक गिरफ्तार जगन्नाथपुर एसडीओ ने शांति भंग करने के आरोप में 11 झामुमो कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया था चाईबासा : झारखंड […]
विज्ञापन
आनंदपुर : भालुडुंगरी चौक में दुकानें रहीं बंद, नहीं चले वाहन
जिले में 637 बंद समर्थक गिरफ्तार
जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर 17 व प्रखंड कार्यालय रोड जाने वाली सड़क से करीब 200 बंद समर्थक गिरफ्तार
जगन्नाथपुर एसडीओ ने शांति भंग करने के आरोप में 11 झामुमो कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया था
चाईबासा : झारखंड बंद के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क पर बंद कराने उतरे 637 समर्थकों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा 229 गिरफ्तारी हुई. चाईबासा शहर से गिरफ्तार समर्थकों को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में बने ओपेन जिले में रखा गया. वहीं अन्य थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार समर्थकों को स्थानीय थाने में रखा गया. हालांकि गिरफ्तार बंद समर्थकों को शाम में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है.
गिरफ्तार बंद समर्थक
चाईबासा. झामुमो महासचिव सोनाराम देवगम, केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, नगर परिषद उपाध्यक्ष डोमा मिंज, नारायण देवगम, सतीश पुरती, मधुरनाथ सुमबरुई, परगना सोय, कांग्रेस से जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू, राधामोहन बनर्जी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग, राहुल आदित्य, जिप सदस्य सुशीला पूर्ति, महिला उपाध्यक्ष पुनम, निमिशा बारी, त्रिशानु राय, छोटा पूर्ति, झाविमो से उपाध्यक्ष बबलू उर्फ राकेश शर्मा आदि.
गुवा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सह सचिव बिंदवान गोप, पंचायत अध्यक्ष भारत केरकट्टा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य, प्रमोद वर्मा पर धारा 107 लगने के कारण एसडीओ कोर्ट में हाजिरी देनी पड़ी. झामुमो के पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि बंद स्वतः स्फूर्त रहा. भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ जनता के जनाक्रोश दिखा. रघुबर सरकार अविलंब विधेयक को रद्द करे
जगन्नाथपुर : अंजीत कुंकल, गुरुचरण सिंकु, सुमन ज्योति सिंकु, राजु लागुरी, मानसिह तिरिया, मंजीत कोड़ा, बंगाली रजक, मनोज लागुरी, मंटु तिरिया
जेटेया : कांग्रेस के जगन्नाथपुर विस संयोजक राजू लागुरी, हेमंत कुमार लागुरी, सोमनाथ लागुरी, मनोज लागुरी, सोनाराम जेराई, अनिल, महेंद्र तिरिया, विवेक लागुरी, योगेंद्र लागुरी, जयपाल हेसा
नोवामुंडी : झामुमो के पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, आदिवासी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिरिया, ग्रामीण मुंडा जयराम बारजो, मेंहदी हसन, फिरोज अहमद, रजाउल्लाह अंसारी, राम पुरती, लखन चातोंबा, मदन केराई व गोमा सुरेन
बड़ाजामदा : झामुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह, गोबर्द्धन चौरसिया, मजदूर मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष अशोक दास, शक्ति लोहार, सिकंदर लोहार, अग्रवाल बारिक व बुचून गुप्ता, झाविमो से जिला अध्यक्ष मीना महतो व अंजू राजवार, मझगांव : आनंद किशोर प्रसाद.
थाना वाइज गिरफ्तारी
जगन्नाथपुर 229
चाईबासा सदर थाना 201
चक्रधरपुर 157
मनोहरपुर 14
नोवामुंडी 11
बड़ाजामदा 10
गुवा 06
कराइकेला 06
सोनुवा 02
पांड्राशाली 01
कुल 637
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




