कोल्हान की नदियों के किनारे रोपे जायेंगे पौधे : आयुक्त
Updated at : 30 Jun 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

दो जुलाई को राज्यभर में 10 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य आयुक्त ने वन पदाधिकारियों संग बैठक कर दिये निर्देश चाईबासा : दो जुलाई को राज्य में दस लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है. कोल्हान में कार्यक्रम की सफलता के लिए शुक्रवार को आयुक्त विजय कुमार सिंह ने तीनों जिलों के वन पदाधिकारियों के साथ […]
विज्ञापन
दो जुलाई को राज्यभर में 10 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य
आयुक्त ने वन पदाधिकारियों संग बैठक कर दिये निर्देश
चाईबासा : दो जुलाई को राज्य में दस लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है. कोल्हान में कार्यक्रम की सफलता के लिए शुक्रवार को आयुक्त विजय कुमार सिंह ने तीनों जिलों के वन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें निर्णय हुआ कि पश्चिम सिंहभम के रोरो नदी के किनारे, सरायकेला-खरसावां के दोमुंहानी और पूर्वी सिंहभूम के मानगो, चाकुलिया, सिंहपुरा क्षेत्र में पौधरोपण करना है. इसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी. कोशिश हो कि ज्यादातर पौधों की घेराबंदी हो,
ताकि सुरक्षित रह सके. नदी किनारे हजारों की संख्या में पौधे लगाये जायें. आयुक्त ने कहा कि स्कूलों में भी पौधरोपण कार्यक्रम करें. प्रिंसिपल समेत कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं को पौधा रोपण में सम्मिलित करें. डीइओ, डीएसई को निर्देश दिया कि विभागीय आदेश जारी कर पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनायें. मौके पर पोड़ाहाट डीएफओ समेत तीनों जिलों के वन पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




