केंद्र में मिली किताबें

Published at :23 May 2014 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र में मिली किताबें

आइटीआइ परीक्षा केंद्र में बीडीओ का धावा चाईबासा : चाईबासा आइटीआइ की परीक्षा उत्तर परीक्षार्थी हॉल में किताब खोलकर लिख रहे थे. गुरुवार को यह नजारा देखकर बीडीओ-सीओ भी भौंचक रह गये. दोनों अधिकारी उपायुक्त के निर्देश पर आइटीआइ कॉलेज में चल रही परीक्षा के औचक निरीक्षण को पहुंचे थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ […]

विज्ञापन

आइटीआइ परीक्षा केंद्र में बीडीओ का धावा

चाईबासा : चाईबासा आइटीआइ की परीक्षा उत्तर परीक्षार्थी हॉल में किताब खोलकर लिख रहे थे. गुरुवार को यह नजारा देखकर बीडीओ-सीओ भी भौंचक रह गये. दोनों अधिकारी उपायुक्त के निर्देश पर आइटीआइ कॉलेज में चल रही परीक्षा के औचक निरीक्षण को पहुंचे थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कई विद्यार्थियों के पास से किताबें भी बरामद की. सूचना मिलने पर एसडीओ असीम किस्पोट्टा भी कॉलेज पहुंचे. बुधवार से शुरू हुई परीक्षा में गुरुवार को थ्रेड थ्योरी की परीक्षा थी.

दरअसल आइटीआइ की परीक्षा में कदाचार कराने के लिए परीक्षार्थियों से रुपये वसूले जाने की शिकायत पर जब कुछ पत्रकार परीक्षा केंद्र पहुंचे तो स्थिति का खुलासा हुआ. यहां प्राचार्य आरके सिंह ने पत्रकारों से सख्त लहजे में बात की और उन्हें तसवीर लेने से रोका. हालांकि तब भी कई कमरों में परीक्षार्थी टेबुल पर किताब रखकर उत्तर पुस्तिका लिख रहे थे.

इसकी सूचना के बाद उपायुक्त ने बीडीओ मुकेश मछुआ को मौके पर भेजा. मौके पर पहुंचे बीडीओ की जांच में परीक्षा कक्ष में कई विद्यार्थियों के पास के किताबें बरामद की गयी. बीडीओ के साथ अंचल अधिकारी गंगाधर राम भगत भी यहां पहुंचे थे.

बीडीओ मुकेश मछुआ ने जब किताब दिखाते हुए प्राचार्य से पूछा कि परीक्षा कक्ष में किताब कहां से आयी तो प्राचार्य उनसे उलझ गये. वे कहने लगे कि यह झूठ है किसी विद्यार्थी के पास से यह किताब नहीं मिली है, वे माहौल बिगाड़ रहे हैं.

ब्लैक बोर्ड पर लिखे थे उत्तर

एक परीक्षा कक्ष में ब्लैक बोर्ड पर कुछ उत्तर लिखे हुए थे. जांच में अंचल अधिकारी ने ब्लैक बोर्ड को साफ करवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola