चाईबासा : खुले में शौच करने गयी जामडीह मुखिया को सांप ने काटा, मौत
Updated at : 31 May 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : हाटगम्हरिया प्रखंड की जामडीह पंचायत की मुखिया जानो मुंदुईया (22) की सांप के काटने से मौत हो गयी. बुधवार सुबह करीब 5 बजे मुखिया घर से कुछ दूरी पर खुले में शौच करने गयी थीं. उसी समय किसी सांप ने उनके पैर में डंस लिया. वह दौड़कर अपने घर आयीं और पति तथा […]
विज्ञापन
चाईबासा : हाटगम्हरिया प्रखंड की जामडीह पंचायत की मुखिया जानो मुंदुईया (22) की सांप के काटने से मौत हो गयी. बुधवार सुबह करीब 5 बजे मुखिया घर से कुछ दूरी पर खुले में शौच करने गयी थीं. उसी समय किसी सांप ने उनके पैर में डंस लिया.
वह दौड़कर अपने घर आयीं और पति तथा अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी. इसके बावजूद अस्पताल ले जाने के बजाय परिजनों ने ओझा-गुनी को बुलाकर झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया. हालत बिगड़ती देख लगभग तीन घंटे बाद परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार रास्ते में ही मुखिया की मौत हो चुकी थी.लोगों ने बताया कि जिस जगह पर वह शौच करने गयी थीं, वहां अक्सर सांप निकलते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




