सुहागिनों ने कुमकुम-तुलसी की पूजा कर मांगी पति की लंबी आयु

चक्रधरपुर : बालाजी मंदिर, चक्रधरपुर में आयोजित 35वें पंचाह्निक वार्षिक ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को सामूहिक कुमकुम एवं तुलसी पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. पूजा में बड़ी संख्या में शहर समेत दूर-दराज के लोग शामिल हुए. मंदिर में कुमकुम पूजा अनुष्ठान की शुरुआत सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई. इस दौरान पूजा […]
चक्रधरपुर : बालाजी मंदिर, चक्रधरपुर में आयोजित 35वें पंचाह्निक वार्षिक ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को सामूहिक कुमकुम एवं तुलसी पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. पूजा में बड़ी संख्या में शहर समेत दूर-दराज के लोग शामिल हुए. मंदिर में कुमकुम पूजा अनुष्ठान की शुरुआत सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई. इस दौरान पूजा में शामिल महिलाअों ने पति की दीर्घायु की कामना की. कुमकुम एवं तुलसी पूजा का समापन दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ.
पूजा में तिरुपति बालाजी मंदिर के तर्ज पर सभी विधि-विधानों का निर्वाह किया गया. मौके पर मौजूद सुहागिनों ने कहा कि वार्षिक ब्रह्मोत्सव में कुमकुम व तुलसी पूजा-अर्चना एक विशिष्ट पूजा अनुष्ठान है. यूं तो हर दिन घरों में माता लक्ष्मी व विष्णु की पूजा होती है, लेकिन ब्रह्मोत्सव में तिरुपति के पंडितों के मंत्रोच्चारण विधि से पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. उन्होंने बताया इस पूजा में सुहागिन पति की दीर्घायु जीवन और परिवार की सुख-शांति की कामना मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु से करती हैं. सुहागिनों ने कहा कि कई लोग तिरुपति नहीं जा पाते हैं, वे चक्रधरपुर में तिरुपति बालाजी का दर्शन-पूजन सकते हैं. भगवान बालाजी श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




