घर पर बनाएं असली मुंबई स्टाइल बटाटा वड़ा – शेफ संजीव कपूर ने शेयर की गुड़ी पड़वा स्पेशल रेसिपी

मुंबई स्टाइल बटाटा वड़ा कैसे बनाएं?
गुड़ी पड़वा पर घर पर बनाएं असली मुंबई स्टाइल बटाटा वड़ा, शेफ संजीव कपूर की आसान और क्रिस्पी रेसिपी के साथ, यह स्ट्रीट फूड स्वादिष्ट, कुरकुरा और पूरे परिवार के लिए परफेक्ट है.
Mumbai Style Batata Vada Recipe: मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड बटाटा वड़ा हर किसी का फेवरेट स्नैक है. मशहूर शेफ संजीव कपूर ने इस क्लासिक रेसिपी को खासतौर पर गुड़ी पड़वा के मौके के लिए शेयर किया है. उनका कहना है कि कुछ पारंपरिक रेसिपीज कभी आउटडेटेड नहीं होतीं, और बटाटा वड़ा उन्हीं में से एक है.
मुंबई स्टाइल बटाटा वड़ा की पहचान है उसका क्रिस्पी बाहरी लेयर और अंदर का सॉफ्ट, मसालेदार आलू भरावन. इसमें इस्तेमाल होने वाले करी पत्ता, लहसुन और सरसों के दाने इसकी खुशबू और स्वाद को खास बनाते हैं.
मुंबई स्टाइल बटाटा वड़ा कैसे बनाएं?

मुंबई स्टाइल बटाटा वड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- उबले आलू – 4-5 (मैश किए हुए)
- सरसों के दाने – 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता – 8-10
- लहसुन (कुटा हुआ) – 5-6 कलियां
- अदरक (कद्दूकस) – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च (बारीक कटी) – 2
- हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
- बेसन – 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा – एक चुटकी
- पानी – बैटर के लिए
- तेल – तलने के लिए
मुंबई स्टाइल बटाटा वड़ा बनाने के लिए नोट करें संजीव कपूर की ये स्पेशल रेसिपी (Mumbai Style Batata Vada Recipe)
सबसे पहले कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें सरसों के दाने और करी पत्ता डालें, फिर लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब इसमें हल्दी, नमक और मैश किए हुए आलू डालकर अच्छे से मिलाएं और हरा धनिया डालकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. दूसरी ओर, बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर पानी से मध्यम गाढ़ा बैटर तैयार करें. अब कढ़ाही में तेल गर्म करें, आलू के बॉल्स को बैटर में डुबोकर गरम तेल में डालें और सुनहरा व क्रिस्पी होने तक तलें. तैयार बटाटा वड़ा को गरमा-गरम पाव और तीखी चटनी के साथ सर्व करें और इस गुड़ी पड़वा घर पर मुंबई का असली स्ट्रीट फूड का स्वाद चखें.
यह भी पढ़ें: गुड़ी पड़वा पर बनाएं ये ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन रेसिपीज – नया साल होगा स्वाद और परंपरा से भरपूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




