वैलर एस्टेट को मिला गोवा सरकार से करोड़ों का प्रोजेक्ट, रेखा झुनझुनवाला के शेयरों में मच सकती है हलचल

Updated:
विज्ञापन

Rekha Jhunjhunwala

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rekha Jhunjhunwala: वैलर एस्टेट को गोवा सरकार से 70 एकड़ का मेगा प्रोजेक्ट मिला है. रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली इस कंपनी को डोना पाउला में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बनाने का जिम्मा सौंपा गया है. 60 साल के इस कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी की किस्मत चमकने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Rekha Jhunjhunwala: रियल एस्टेट जगत की जानी-मानी कंपनी वैलर एस्टेट लिमिटेड (Valor Estate Ltd) के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कंपनी को गोवा सरकार की ओर से एक मेगा प्रोजेक्ट का जिम्मा सौंपा गया है. इस खबर के बाद निवेशकों की नजरें इस स्टॉक पर टिक गई हैं, क्योंकि इसमें दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की भी बड़ी हिस्सेदारी है.

विज्ञापन

गोवा के डोना पाउला में बनेगा इंटरनेशनल सेंटर

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट गोवा के पॉश इलाके डोना पाउला में विकसित किया जाएगा. यहाँ कंपनी एक भव्य इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, एक लग्जरी कन्वेंशन होटल और अन्य कमर्शियल सुविधाएं तैयार करेगी. खास बात यह है कि वैलर एस्टेट ने यह बड़ी डील एक कड़े कॉम्पिटिशन के बाद पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत हासिल की है.

70 एकड़ जमीन और 60 साल का कॉन्ट्रैक्ट

यह पूरा प्रोजेक्ट करीब 70 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला होगा. कंपनी को इसे ‘डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर’ मॉडल पर तैयार करना है.

  • शुरुआत में यह कॉन्ट्रैक्ट 60 साल के लिए है, जिसे आगे बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद रहेगा.
  • यहां वर्ल्ड क्लास एग्जीबिशन सेंटर, होटल्स और बड़े बिजनेस रिटेल स्पेस बनाए जाएंगे.
  • इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू फिलहाल 108 करोड़ रुपए बताई गई है.

रेखा झुनझुनवाला का बड़ा दांव

इस कंपनी में शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का नाम जुड़ा होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. दिसंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, उनके पास वैलर एस्टेट के करीब 2.5 करोड़ शेयर (4.63% हिस्सेदारी) हैं. वर्तमान मार्केट वैल्यू के हिसाब से उनके निवेश की कीमत लगभग 242.8 करोड़ रुपए आंकी गई है.

शेयर बाजार में कंपनी की स्थिति

प्रोजेक्ट की खबर के बीच, गुरुवार 19 मार्च को कंपनी के शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई और स्टॉक 4.30% गिरकर 97.43 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. वर्तमान में कंपनी का कुल मार्केट कैप 5,516 करोड़ रुपए है. जानकारों का मानना है कि इस नए ऑर्डर से आने वाले समय में कंपनी के रेवेन्यू और मार्केट पोजीशन में मजबूती आ सकती है.

Also Read: रिटायरमेंट के बाद भी होगी सरकारी नौकरी जैसी कमाई, इन स्कीमों में निवेश कर पाएं बंपर रिटर्न

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola