भाई के पास सिमडेगा गये छात्र की वज्रपात से मौत

आनंदपुर : सिमडेगा घूमने गये रेंगोल्डा के विश्वंभर सिंह (16 वर्ष) की वज्रपात से मौत हो गयी. विश्वंभर उंधन में रहकर सरस्वती शिशु मंदिर, मनोहरपुर में पढ़ाई करता था. पिछले सप्ताह वह अपने बड़े भाई लालचंद सिंह के यहां सिमडेगा गया था. लालचंद एक निजी कंपनी में ड्राइवर का काम करता है. लालचंद ने बताया […]
आनंदपुर : सिमडेगा घूमने गये रेंगोल्डा के विश्वंभर सिंह (16 वर्ष) की वज्रपात से मौत हो गयी. विश्वंभर उंधन में रहकर सरस्वती शिशु मंदिर, मनोहरपुर में पढ़ाई करता था. पिछले सप्ताह वह अपने बड़े भाई लालचंद सिंह के यहां सिमडेगा गया था. लालचंद एक निजी कंपनी में ड्राइवर का काम करता है. लालचंद ने बताया कि वज्रपात के समय विश्वंभर, चचेरा भाई लालदेव सिंह समेत करीब 15 साथी एक करकट के कमरे में सोए हुए थे. इसी दौरान रात को अचानक वज्रपात हुई,
जिसकी चपेट में आकर विश्वंभर समेत चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गये. सभी को सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विश्वंभर को मृत घोषित कर दिया. बाकी तीन का इलाज चल रहा है और वे सभी खतरे से बाहर हैं. घटना के बाद सिमडेगा पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए विश्वंभर की लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. गौरतलब है कि वज्रपात के दौरान कमरे में सभी का मोबाइल चार्ज में लगा हुआ था. आशंका जतायी जा रही है इससे वज्रपात का असर और अधिक हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




