चाईबासा : पीएलएफआइ का एरिया कमांडर चट्टान सिंह चार साथियों संग धराया
Updated at : 06 May 2018 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

बंदगांव इलाके के पत्थलगड़ी क्षेत्र से हुई िगरफ्तारी चाईबासा : खूंटी जिले की सीमा से लगे बंदगांव थाना क्षेत्र में पड़नेवाले पत्थलगड़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात गुप्त ऑपरेशन चला कर सुरक्षा बलों ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर चट्टान सिंह उर्फ बिरसा पूर्ति उर्फ बीचा पूर्ति (21) को गिरफ्तार कर लिया. आधी रात को सारदा मारला […]
विज्ञापन
बंदगांव इलाके के पत्थलगड़ी क्षेत्र से हुई िगरफ्तारी
चाईबासा : खूंटी जिले की सीमा से लगे बंदगांव थाना क्षेत्र में पड़नेवाले पत्थलगड़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात गुप्त ऑपरेशन चला कर सुरक्षा बलों ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर चट्टान सिंह उर्फ बिरसा पूर्ति उर्फ बीचा पूर्ति (21) को गिरफ्तार कर लिया. आधी रात को सारदा मारला क्षेत्र में मात्र एक घंटे तक चले इस ऑपरेशन में चट्टान दस्ते के चार सदस्य तथा दो सहयोगियों को भी फोर्स ने दबोच लिया.
इन्हें गिरफ्तार किया गया : मूल रूप से टेबो थाना क्षेत्र के हलमद निवासी चट्टान सिंह के साथ उसके दस्ते के जो चार सदस्य पकड़े गये हैं, उनमें बंदगांव थाना क्षेत्र के सारदा गांव निवासी यादव राय मुंडारी (30), गोइरी गांव निवासी नाबरू मुंडू उर्फ एतवा मुडू (22) तथा खूंटी जिले के अड़की थानांतर्गत दैदवा गांव निवासी माते मुंडा (20) के साथ-साथ मारला गांव निवासी एक 14 वर्षीय नाबालिग भी शामिल हैं.
इनके अतिरिक्त गिरफ्तार चक्रधरपुर पंप रोड निवासी अनिल कुमार पान व बारह खोली निवासी सुभाष सोना को शनिवार सुबह चक्रधरपुर से गिरफ्तार किया गया. दोनों उक्त दस्ते को हथियार सप्लाइ करते थे. उक्त सभी लोगों के खिलाफ जिले में कुल 10 मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने एक कारबाइन समेत उसके सात जिंदा कारतूस, एक डीबीबीएल बंदूक व उसकी 108 गोलियां, एक पिस्तौल व उसकी चार गोलियां, एसएलआर की दो गोलियां, एक अर्द्धनिर्मित बंदूक का बैरल, पिस्तौल खरीद की राशि 90 हजार नकद, सात पिट्ठू, पांच जोड़ी वर्दियां, तीन जोड़ी लड़कियों के सलवार सूट, नक्सली साहित्य, एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक, तिरपाल, भुजाली आदि बरामद किया है.
इस्माइल की हत्या में इस्तेमाल टांगी और उसकी बाइक मिली
बरामद की गयी टांगी वही है, जिसका इस्तेमाल हलमद निवासी इस्माइल हासा पुरती की हत्या में किया गया था. चट्टान के इशारे पर पुलिस मुखबिर बताते हुए सारदा गांव के पास 19 अप्रैल को इस्माइल का सिर काट दिया गया था. बरामद की गयी जली हुई बाइक भी इस्माइल हेसा पुरती की ही है.
समर्थक ने ही पकड़वाया
पीएलएफआइ एरिया कमांडर चट्टान सिंह के पीछे पुलिस लंबे समय से पड़ी थी. शुक्रवार शाम दस्ते का एक समर्थक पुलिस के हात्थे चढ़ गया. उसी ने चट्टान सिंह और उसके कुछ साथियों के सारदा के पास पहाड़ी पर छुुपे होने की जानकारी दी.
इसके बाद एसपी मयूर पटेल कन्हैयालाल के निर्देश पर एएसपी अभियान मनीष रमण के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम रात 12 बजे अभियान पर निकली. पत्थलगड़ी का इलाका होने के कारण टीम को एक घंटे के भीतर अभियान को अंजाम देना था. टीम ने गांव पहुंचने से दो किलोमीटर पूर्व ही वाहन छोड़ दिया.
पैदल ही गांव पहुंची टीम ने छापा मारकर चट्टान सिंह, जादव राय व एक नाबालिग पीएलएफआइ नक्सली को दबोच लिया. इसके बाद इनकी निशानदेही पर सारदा गांव से एक किलोमीटर दूर से माते मुंडा व नावरू मुंडू को गिरफ्तार किया गया. अनिल कुमार पान व सुभाष सोना की गिरफ्तारी शनिवार सुबह चक्रधरपुर से हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




