मालगाड़ी का खुला दरवाजा पोल से टकराने से बचा, हुई मरम्मत
Updated at : 04 May 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

कैरेज व वैैगन कर्मियों ने आठ डिब्बा के दरवाजों की मरम्मत की चक्रधरपुर : ईस्ट कोस्ट रेलवे के बीसीएनएचएल मालगाड़ी का दरवाजा पोल से टकराने से बाल-बाल बच गया. मालगाड़ी का कई डिब्बा टूटा व खुला हुआ था. चक्रधरपुर पहुंचने पर मालगाड़ी को रोक दिया गया. जिसके बाद कैरेज व वगैन कर्मियों ने आठ डिब्बा […]
विज्ञापन
कैरेज व वैैगन कर्मियों ने आठ डिब्बा के दरवाजों की मरम्मत की
चक्रधरपुर : ईस्ट कोस्ट रेलवे के बीसीएनएचएल मालगाड़ी का दरवाजा पोल से टकराने से बाल-बाल बच गया. मालगाड़ी का कई डिब्बा टूटा व खुला हुआ था. चक्रधरपुर पहुंचने पर मालगाड़ी को रोक दिया गया. जिसके बाद कैरेज व वगैन कर्मियों ने आठ डिब्बा के दरवाजा की मरम्मत की. जिसके बाद मालगाड़ी को चक्रधरपुर से राउरकेला रवाना किया गया. मालूम हो कि चक्रधरपुर में बीसीएनएचएल मालगाड़ी का टूटा व खुला दरवाजा रहने से दुर्घटनाएं पहले घट चुकी है. जिसके बावजूद बीसीएनएचएल मालगाड़ी के टूटे व खुला दरवाजा वाले डिब्बों से माल ढुलाई हो रही है. जो संरक्षा व सुरक्षा के लिहाज से भी जोखिम भरा होता है. सूत्रों की माने तो रेलवे में रैक की घोर कमी है. रैक की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




