18 दिनों से लापता बच्चे का सिर काट जंगल में फेंका

Updated at : 03 May 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
18 दिनों से लापता बच्चे का सिर काट जंगल में फेंका

मझगांव : मझगांव थानांतर्गत खड़पोस पंचायत के हाईगुटू-चुटिया जंगल से बुधवार को एक बच्चे के कटे हुए सिर का कंकाल पुलिस ने बरामद किया. मृतक की पहचान गांव के मुचीराम चातार के पुत्र नुंदिया चातार (5) के रूप में हुई. नुंदिया 15 अप्रैल से लापता था. पिता ने मझगांव थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज […]

विज्ञापन

मझगांव : मझगांव थानांतर्गत खड़पोस पंचायत के हाईगुटू-चुटिया जंगल से बुधवार को एक बच्चे के कटे हुए सिर का कंकाल पुलिस ने बरामद किया. मृतक की पहचान गांव के मुचीराम चातार के पुत्र नुंदिया चातार (5) के रूप में हुई. नुंदिया 15 अप्रैल से लापता था. पिता ने मझगांव थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने सिर बरामद होने के बाद जंगल के आसपास धड़ की तलाश की पर सफलता नहीं मिली. इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

महिलाओं ने देखा सिर. बुधवार को गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए जंगल में गयीं थीं. वहां शव की दुर्गंध आने पर वे नजदीक गयीं तो गड्ढे में बच्चे का कटा सिर दिखा. सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीण मुंडा लक्ष्मण चातार ने सूचना दी तो एएसआइ रामजी सिंह दलबल के साथ पहुंचे.
18 दिनों से लापता…
दांत व बाल से पिता ने की पहचान: गुमशुदा बच्चे के पिता मुचीराम चातार ने कटे सिर की दांत व बाल से अपने बेटे की पहचान की. उन्होंने कहा उनके पुत्र की हत्या कर किसी ने फेंक दिया है. घटनास्थल पर बच्चे की मां सुनिका चातार भी पहुंची. पुलिस ने कटे सर का कंकाल, बाल व दांत को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है.
अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज
कंकाल, बाल व दांत फॉरेंसिक जांच को भेजा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola