महिला से दुष्कर्म के आरोप में मर्सी स्कूल का प्राचार्य गिरफ्तार

Updated at : 03 May 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म के आरोप में मर्सी स्कूल का प्राचार्य गिरफ्तार

चाईबासा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर प्रताड़ित करने के मामले में मर्सी पब्लिक स्कूल गंगपुर हाटगम्हरिया के प्राचार्य गुरुचरण पान को कुमारडुंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं गुरुचरण के ससुर आदित्यपुर के मांझीटोला निवासी अरविंद गुप्ता फरार है. पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता […]

विज्ञापन

चाईबासा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर प्रताड़ित करने के मामले में मर्सी पब्लिक स्कूल गंगपुर हाटगम्हरिया के प्राचार्य गुरुचरण पान को कुमारडुंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं गुरुचरण के ससुर आदित्यपुर के मांझीटोला निवासी अरविंद गुप्ता फरार है.

पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करायी. पीड़िता ने 28 जनवरी 2018 को न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज किया था. न्यायालय के आदेश पर 20 अप्रैल को थाना में मामला दर्ज किया गया. दर्ज मामले में बताया गया कि 15 नवंबर 2016 से मर्सी पब्लिक स्कूल में काम करती थी. इसी दौरान स्कूल के प्राचार्य ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया. शादी की बात कहने पर उसके साथ मारपीट व शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगा. उसके ससुर अरविंद गुप्ता ने षड्यंत्र कर उसके साथ बलात्कार किया. ईसाई धर्म अपनाने को विवश किया. वह वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुफलसाई चौक स्थित किराये के मकान में रह रही है.

दूसरा आरोपी ससुर फरार, पुलिस कर रही तलाश
पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराया था शिकायतवाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola