ट्रेन की चपेट में आये 4 पशु, मौत

Updated at : 03 May 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आये 4 पशु, मौत

चक्रधरपुर : हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर चार पशुओं की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार शाम 6.45 बजे घटी. चक्रधरपुर के किमी संख्या 309/19-25 में अप रेल पटरी पर विचरण कर रहे चार पशु ट्रेन की चपेट में आ गये. इससे रेल परिचालन 15 मिनट बाधित हुआ. इंजन में फंसे मांसपेशियों […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर चार पशुओं की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार शाम 6.45 बजे घटी. चक्रधरपुर के किमी संख्या 309/19-25 में अप रेल पटरी पर विचरण कर रहे चार पशु ट्रेन की चपेट में आ गये. इससे रेल परिचालन 15 मिनट बाधित हुआ. इंजन में फंसे मांसपेशियों को हटाया गया. जिसके बाद ट्रेन चक्रधरपुर से रवाना हुई.

उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध होगी कार्रवाई: पशुधन को रेल पटरियों के निकट चरने नहीं देने की कवायद शुरू कर दी गयी है. रेलवे इन उल्लंघन कर्त्ताओं के विरुद्ध कड़े कदम उठायेंगी. जिनके मवेशी रेलवे भूमि व क्षेत्र में घूमते पाये जायेंगे, रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मवेशियों के मालिकों पर दंडनीय कार्रवाई की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola