एलिफेंट जोन में ट्रेनों की रफ्तार घटी

Updated at : 03 May 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
एलिफेंट जोन में ट्रेनों की रफ्तार घटी

चक्रधरपुर रेल मंडल ने बागडीह से पानपाली तक एहतियात बरतना किया शुरू चक्रधरपुर : हावड़ा-मुंबई मेल से कटकर हुई हाथियों की मौत के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल ने बागडीह से पानपाली तक एहतियात बरतना शुरू कर दिया है. झारसुगड़ा जिला अंतर्गत बागडीह से पानपाली रेल लाइन में एलीफेंट जोन का बोर्ड लगा दिया गया है. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल ने बागडीह से पानपाली तक एहतियात बरतना किया शुरू

चक्रधरपुर : हावड़ा-मुंबई मेल से कटकर हुई हाथियों की मौत के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल ने बागडीह से पानपाली तक एहतियात बरतना शुरू कर दिया है. झारसुगड़ा जिला अंतर्गत बागडीह से पानपाली रेल लाइन में एलीफेंट जोन का बोर्ड लगा दिया गया है. जबकि ट्रेनों की गति 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से घटा कर 50 किमी प्रति घंटा कर दी गयी है. एलिफेंट जोन से गुजरने पर रेल चालकों को लगातार सायरन बजाना अनिवार्य कर दिया गया है.
16 अप्रैल को बागडीह से पानपाली किमी 496/ 17-19 में हावड़ा मेल से कटकर हाथियों की जानें गयी थी. जिसके बाद भी बागडीह से पानपाली के बीच रेल लाइन पर हाथियों का विचरण हो रहा है. विगत दिनों ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के चालक ने रेल लाइन के सामने हाथियों को विचरण करते देखा था. मालूम हो कि झारसुगड़ा का बागडीह व पानपाली जंगलों से सटा है. रेलखंड के दोनों ओर घना जंगल होने के चलते यहां आये दिन जंगली जानवर रेलवे पटरी की ओर आ जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola