झामुमो के अध्यक्ष प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने की नुक्कड़ सभाएं

चाईबासा : भाजपा अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए अब मेरे खिलाफ व्यक्तिगत आक्षेप पर उतर आयी है. यहां तक कि कांग्रेस भी भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है तथा उसके इशारे पर मेरे ऊपर व्यक्तिगत आक्षेप लगाये जा रहे हैं. लेकिन मुझे यकीन है कि इन व्यक्तिगत आक्षेपों का जबाव […]
चाईबासा : भाजपा अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए अब मेरे खिलाफ व्यक्तिगत आक्षेप पर उतर आयी है. यहां तक कि कांग्रेस भी भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है तथा उसके इशारे पर मेरे ऊपर व्यक्तिगत आक्षेप लगाये जा रहे हैं. लेकिन मुझे यकीन है कि इन व्यक्तिगत आक्षेपों का जबाव जनता देगी. उक्त बातें झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने कहीं.
डोर टु डोर अभियान के समापन के बाद सोमवार से वे वार्डों में नुक्कड सभा को निकले थे. मिथलेश ने कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने सभी वार्डों में बैठक की थी, जिसमें आम लोगों के सुझाव के बाद वे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं. आशा है कि जनता मेरे खिलाफ लगाये जाने वाले आरोपों का करारा जवाब देगी. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है, जिसके लिए फिर से इस चुनाव में उतरे हैं. इसके तहत उन्होंने गाड़ीखाना, मेरी टोला, महादेवी कॉलोनी,
जेएमपी चौक, जैन पेट्रोल पंप चौक, रामू होटल चौक तथा शहीद पार्क के पास नुक्कड़ सभाएं की. नुक्कड़ सभाओं में झामुमो जिला सचिव सोना देवगम, इकबाल अहमद, अनिल लकड़ा, संचू तिर्की, संजय विश्वकर्मा, ब्रजमोहन मिश्रा, हिमांशु राय, रणविजय सिंह, करमा लकड़ा, उपदेश लकड़ा, गुलाब झा, सरोज झा, जयंत अखाड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




