स्कूल विलय के विरोध में विद्यार्थियों व अभिभावकों ने दिया धरना आनंदपुर

Updated at : 10 Apr 2018 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल विलय के विरोध में विद्यार्थियों व अभिभावकों ने दिया धरना आनंदपुर

आनंदपुर के टुंगरी टोला के विद्यालय का विलय रोकने की मांग मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय से बीआरसी तक रैली निकाली मनोहरपुर/आनंदपुर : आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के विलय से नाराज विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने सोमवार को मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय से बीआरसी तक रैली निकाल नारेबाजी की. बच्चे नारा लगाते हुए बीआरसी पहुंचे. यहां धरना-प्रदर्शन […]

विज्ञापन

आनंदपुर के टुंगरी टोला के विद्यालय का विलय रोकने की मांग

मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय से बीआरसी तक रैली निकाली
मनोहरपुर/आनंदपुर : आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के विलय से नाराज विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने सोमवार को मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय से बीआरसी तक रैली निकाल नारेबाजी की. बच्चे नारा लगाते हुए बीआरसी पहुंचे. यहां धरना-प्रदर्शन किया. आनंदपुर प्रखंड के टुंगरी टोला, चौड़ारप्पा, टेंड्राउली, नया टोला, मटिया केर आदि गांव के कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र- छात्राओं ने घंटों बीआरसी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया. बच्चे दूसरे स्कूल जाने का विरोध कर रहे थे.
बीआरसी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दुधेश्वर पासवान ने स्कूल प्रबधंन समिति के अध्यक्ष रमेश रौतिया व उपाध्यक्ष जीवन कंडुलना से वार्ता की. स्कूल विलय से होने वाली समस्या की जानकारी दी. ग्रामीणों ने बताया कि बिंजू पंचायत के टुंगरी टोला उत्क्रमित मध्य विद्यालय के कक्षा 6, 7 व 8 का विलय बिंजू उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कर दिया गया है. इसके कारण छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बीईईओ ने समस्या का समाधान के लिए उनके माध्यम से उच्च अधिकारियों को आवेदन सौंपने की सलाह दी.
प्रबधंन समिति व अभिभावकों ने निर्णय लिया कि बीईईओ द्वारा अनुशंसा युक्त आवेदन उपायुक्त, एसडीओ व डीईओ को सौंपा जाएगा. ग्रामीणों मे कमल गोप, मिल्कू रौतिया, राजू रौतिया, प्रतिवती लुगून, किरण जोजो, पद्मनी रौतिया, एरंति लुगून, विश्वासी लुगून, कुंती रौतिया समेत छात्र व अभिभावक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola