इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से 60 बंडल बीड़ी का पत्ता जब्त

Updated at : 27 Mar 2018 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से 60 बंडल बीड़ी का पत्ता जब्त

अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये चक्रधरपुर : टिटलागढ़ से हावड़ा जा रही इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ टीम ने 60 बंडल बीड़ी पत्ता जब्त किया है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी जा रही है. सोमवार को इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन में बीड़ी पत्ता की तस्करी होने की सूचना आरपीएफ को खुफिया विभाग […]

विज्ञापन

अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये

चक्रधरपुर : टिटलागढ़ से हावड़ा जा रही इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ टीम ने 60 बंडल बीड़ी पत्ता जब्त किया है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी जा रही है. सोमवार को इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन में बीड़ी पत्ता की तस्करी होने की सूचना आरपीएफ को खुफिया विभाग ने दी. जिसके बाद ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने छापेमारी कर 60 बंडल बीड़ी पत्ता जब्त किया. ट्रेन के डिब्बों में बीड़ी पत्ता सीट के नीचे छिपा कर रखा गया था.
मालूम हो कि पिछले साल आरपीएफ ने बीड़ी पत्ता के साथ दो तस्करों को भी पकड़ा था. तस्करों ने आरपीएफ को ओड़िशा से बंगाल तक बीड़ी पत्ता का कारोबार चलाने की बात कही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola