कपाली : नगर पार्षद पद के लिए शानुर और समसुन ने भरा पर्चा, दो फॉर्म बिके

चांडिल : कपाली नगर परिषद चुनाव के तहत सोमवार को दो वार्ड प्रत्याशियों ने नामांकन किया. जबकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक फॉर्म खरीदा गया. वहीं विभिन्न वार्डों के लिए चांडिल ब्लॉक से 12 एवं सीअो ऑफिस से 19 नामांकन पत्र खरीदे गये. सोमवार को वार्ड नंबर-1 से शानुर रहमान एवं वार्ड-14 से […]
चांडिल : कपाली नगर परिषद चुनाव के तहत सोमवार को दो वार्ड प्रत्याशियों ने नामांकन किया. जबकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक फॉर्म खरीदा गया. वहीं विभिन्न वार्डों के लिए चांडिल ब्लॉक से 12 एवं सीअो ऑफिस से 19 नामांकन पत्र खरीदे गये. सोमवार को वार्ड नंबर-1 से शानुर रहमान एवं वार्ड-14 से समसुन निशा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. मौके पर वार्ड-1 के प्रत्याशी शानुर रहमान ने कहा कि वे यदि चुनाव जीतते हैं तो वार्ड का चहुंमुखी विकास किया जायेगा. मौके पर मो शाहिद, मो मुरतेज, मो इस्लाम, मो मुन्ना, मो जावेद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




